फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land dispute hectic firing

जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 05 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Land dispute hectic firing
बिठूर के मकसूदाबाद में शनिवार रात जमीन के विवाद में सपा का झंडा लगे कई वाहनों से आए लोगों और ग्रामीणों में मारपीट, पथराव के बाद गोलियां चलीं। इससे तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की दो कारें, तीन बाइकें तोड़ डालीं और दो हमलावरों को जमकर पीटा।
विज्ञापन


एक क्षतिग्रस्त कार लेकर जैसे-जैसे बाकी हमलावर भाग निकले। सूचना पर कल्याणपुर, पनकी, अर्मापुर, बिठूर थाने की फोर्स और एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी पहुंचे और 10 हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हमलावरों की तीन कारों से एक डबल बैरल, एक राइफल, एक रिवॉल्वर, तेरह कारतूस बरामद की हैं। हमलावरों की दो बाइकें भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


मकसूदाबाद में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की होड़ मची है। यहां कल्याणपुर गुबा गार्डेन निवासी अजय कुमार, बाघपुर कानपुर देहात निवासी मलखान सिंह यादव, केके सचान, बाघपुर के ग्राम प्रधान के बेटे पप्पू चंदेल की पार्टनरशिप में कई बीघा जमीन है। ये लोग यहां प्लाटिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जमीन के बगल में मकसूदाबाद निवासी लालमन कोरी की करीब 10 बीघा जमीन है। शनिवार को लालमन बाउंड्री बनवा रहे थे तभी रात में कई वाहनों से 40-50 लोग पहुंचे और बाउंड्री गिरा दी। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लालमन की ओर से बुद्धन, गुलाब और जय सिंह लहूलुहान  हो गए।  

मकसूदाबाद गांव के सैकड़ों ग्रामीण लालमन की तरफ से आ गए और फिर दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। 100 से 150 राउंड गोलियां चलीं। ग्रामीण भारी पड़े तो आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने आरोपियों की दो कारें तोड़ी, कई बाइकों में तोड़फोड़ कर उन्हें पलट दिया।
दो आरोपियों कश्यप नगर निवासी सुरेंद्र गुप्ता और राकेश थापा को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। सूचना पर कल्याणपुर सर्किल की फोर्स पहुंची लेकिन उपद्रव के आगे उनकी एक नहीं चली। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।


एसपी ग्रामीण ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग हुई है। छानबीन चल रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी पर बलवा, जानलेवा हमला, सेवन सीएलए सहित कई धाराएं लगाई जाएंगी। जरूरत पड़ी तो रासुका के तहत भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed