फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land acquisition case in Unnao, Farmers set fire to the power house of UP Sida

उन्नाव में जमीन अधिग्रहण मामला: फिर भड़के किसान, पावर हाउस के पास रखे पाइपों में लगाई आग

Sun, 17 Nov 2019 11:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition case in Unnao, Farmers set fire to the power house of UP Sida
आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के पावर हाउस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर चल रहा संघर्ष रविवार को और भी भीषण हो गया।पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के निर्माणाधीन पावर हाउस के पास रखे पाइपों में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


आसमान में काले धुएं का गुब्बारा नजर आने लगा। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 

बताते चलें कि शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच सात घंटे तक भीषण संघर्ष चला था। ट्रांसगंगा सिटी के लिए यूपीसीडा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा के कब्जे का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। किसानों की ओर से किए गए पथराव पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। किसानों ने अधिकारियों और पुलिस की ओर अपने सैकड़ों मवेशी भी छोड़ गए।

500 से अधिक किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। पथराव में एएसपी, सीओ सिटी और एक दरोगा सहित सात पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं।

लाठीचार्ज और भगदड़ में 12 से अधिक किसान भी घायल हुए हैं। दो किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह से शुरू हुए बवाल को प्रशासन शाम करीब पांच बजे तक काबू कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed