{"_id":"6125532f8ebc3e79cf025357","slug":"lady-teachers-accuse-teachers-of-molestation-akbarpur-news-knp648033220","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं ने शिक्षकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं ने शिक्षकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात तीन महिला शिक्षकों व शिक्षामित्र ने स्कूल में ही तैनात दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ सहित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर गांव के लोगों ने दोनों शिक्षकों की पिटाई कर दी। वहीं शिक्षिकाओं ने पुलिस व विभाग के अफसरों से मामले की शिकायत की है।
रसूलाबाद क्षेत्र के एक संविलियन विद्यालय में तैनात तीन महिला शिक्षक व एक शिक्षामित्र ने विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ सहित प्रताड़ित करने का आरोप गलाया है। शिक्षिकाओं ने पुलिस को बताया कि शिक्षक स्कूल के समय अश्लील टिप्पणियां करते हैं। ऑफिस में बुलाकर पास में बैठने का दबाव बनाते हैं। इसकी जानकारी पर मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने दोनों शिक्षकों की पिटाई कर दी।
मामले में शिक्षकों ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि तीनों महिला शिक्षक कानपुर से आती हैं। अक्सर वह स्कूल नहीं आती है। साथ ही समय पर स्कूल न आने की शिकायत बीएसए से की। इससे नाराज होकर आरोप लगाए गए हैं। बीईओ अनूप सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच तिस्ती चौकी प्रभारी को दी गई है।