फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lady teacher committed suicide due to photo viral

फोन पर अश्लील बातें व फोटो वायरल करने से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताई बड़ी बात

Tue, 12 Mar 2019 02:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
lady teacher committed suicide due to photo viral
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के घाटमपुर में फोन पर अश्लील बातें करने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए जाने से परेशान एक शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


थाना सजेती के निमधा गांव निवासी रामकिशन उर्फ जीते निषाद की पुत्री प्रतिभा (20) गांव में संचालित एक कोचिंग सेंटर में शिक्षण कार्य करती थी। उसका परिचय कोचिंग में पढ़ाने वाले एक युवक से हुआ था। युवक मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी था। दोनों का मेलजोल बढ़ने का गांव वालों ने विरोध किया और पिछले वर्ष कोचिंग सेंटर बंद करा दिया था। गांव और घरवालों के विरोध के बावजूद युवक ने प्रतिभा से फोन पर संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने प्रतिभा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर प्रतिभा काफी तनाव में आ गई। सोमवार की दोपहर वह अपने घर पहुंची और कीटनाशक की गोली खा ली। परिजन उसको सीएचसी ले भागे।

जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। हैलट पहुंचते-पहुंचते प्रतिभा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। सजेती पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed