{"_id":"5cc09ebdbdec22146f51722b","slug":"lady-constable-injured-by-priyanka-gandhis-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से कुचल कर महिला सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से कुचल कर महिला सिपाही घायल
Thu, 25 Apr 2019 04:03 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनके काफिले की गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की गाडियों का काफिला जैसे ही परमानंद चैक के पास पहुंचा, सुरक्षा में तैनात उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशी (40) के पैर में प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया।
विज्ञापन
इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गई है।’ उन्होंने बताया कि घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
विज्ञापन