{"_id":"5d09efee8ebc3e59c12757cf","slug":"lack-of-anti-biotic-injection-in-kanpur-hailet-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या चार हजार प्रतिदिन, दवाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या चार हजार प्रतिदिन, दवाओं का टोटा
Wed, 19 Jun 2019 03:06 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के हैलट अस्पताल के स्टोर में एंटी बायोटिक इंजेक्शन की कमी हो रही है। इंजेक्शन का स्टाक सप्ताह भर का ही बचा है। एंटी बायोटिक की टेबलेट का स्टाक भी महीने भर का है। हैलट अस्पताल के प्रबंधन ने ग्लूकोज की बोतलों के लिए जो आर्डर दिए हैं, उसकी सप्लाई नहीं आ पाई है। अस्पताल में गर्मी की बीमारियों के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अधिकतर मरीज गंभीर हालत में भर्ती हो रहे हैं।
हैलट, बालरोग और स्त्री रोग विभाग में दो गुना और हैलट की मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी में तीन गुना मरीज आए हैं। हैलट में आने वाले मरीजों की संख्या चार हजार प्रतिदिन तक पहुंची है। इसमें अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण, वायरल फीवर, पेट और आंतों के संक्रमण के थे।
अधिकारियों का कहना है कि दवाओं का जितना बजट रहा है उससे कई गुना अधिक मरीज आने से दवाओं की अधिक खपत रही। इससे स्टाक में कमी आ गई है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि दवाओं के बजट के संबंध में शासन से बात करेंगे।