फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer's neck broken due to police beating in Kanpur, policeman's name missing from trial

खाकी की गुंडागर्दी: पुलिस की पिटाई से टूटी थी मजदूर की गर्दन, परिजन बोले- मुकदमे से दरोगा का नाम किया गायब

Tue, 23 Aug 2022 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 10:52 AM IST
सार

कानपुर में पुलिस ने एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे मजदूर की गर्दन टूट गई थी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया था। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मुकदमे से दरोगा का नाम गायब कर दिया गया है।

विज्ञापन
Laborer's neck broken due to police beating in Kanpur, policeman's name missing from trial
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में मजदूरी का पैसा मांगने गए अतुल कुमार को पुलिस व मकान मालिक द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमे में  खेल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करने की वजह मामले को कई दिनों तक दबाएं रखा।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जब कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ, तो पुलिस ने उसमें दरोगा का नाम ही नहीं डाला। वहीं, सिपाही अखिलेश यादव, मकान मालिक प्रमोद पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। रविवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने अखिलेश को निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन

बनपुरवा सवायपुर निवासी अतुल कुमार पासी ने मर्दनपुर गांव में प्रमोद कुमार के घर का निर्माण कार्य किया था। जिसके 34 सौ रुपये बकाया लेने के लिए वह 10 अगस्त को उनके घर गया था। तभी प्रमोद की सूचना पर गुजैनी थाने के दरोगा गौरव सोलिया, सिपाही अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और प्रमोद के साथ मिलकर अतुल को लाठी डंडे से जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अतुल के गर्दन की हड्डी दो जगह से टूट गई। मामले की जांच एसीपी गोविंद नगर विशाल कुमार पांडेय को सौंपी गई है। एसीपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी, जिसके भी नाम सामने आएंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों ने तोड़ा था मोबाइल
अतुल के परिजनों ने बताया कि पुलिस की पिटाई का वीडियो गांव वालों ने बनाया तो दरोगा व सिपाही ने मिलकर उनका फोन तोड़ डाला। वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि गुजैनी पुलिस ने प्रमोद की पत्नी का भी नाम मुकदमे में नहीं लिखा है, जबकि उसने भी सरिसा से अतुल पर वार किए थे।

हालांकि कुछ वीडियो परिजनों के पास मौजूद हैं, जिसमें प्रमोद की पत्नी सरिया लिए दिखाई दे रही है। वहीं, सिपाही भी मारपीट करते नजर आ रहा है। इसके बाद जब अतुल बेहोश हो गया, तो उसे लादकर ले जाते हुए भी पुलिस वाले कैद हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed