{"_id":"5344e874176524a2f48ae02bba0e893e","slug":"kurukshetra-university-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय महिला वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले तक पहुंची दिल्ली के अलावा तीसरे स्थान पर महर्षि दयानंद और चौथे स्थान पर रही पंजाब विश्वविद्यालय की टीमें 26 फरवरी से एक मार्च तक चेन्नई में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले मैच के उद्घाटन पर क्रीड़ा सचिव डा. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विधायक इरफान सोलंकी, डा. सुरेंद्र सिंह रैयत, अजीत सिंह, डा. उपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपीएसईसी ने केवी कैंट को दो रन से हराया
कानपुर। अंडर 15 टैलेंट हंट प्रतियोगिता टी-20 में रविवार को खेले गए मुकाबले में सर पद्मपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर (एसपीएसईसी) ने केवी कैंट को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया।
केवी कैंट ने टॉस जीतकर एसपीएसईसी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिग्विजय सिंह के नॉट आउट 56 रन की बदौलत टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 129 रन बनाए।
केवी कैंट के लिए धनराज और पवन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी कैंट 127 रन पर आल आउट हो गई। धनराज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं एसपीएसईसी के लिए दिव्यांश अवस्थी, प्रखर त्रिपाठी ने दो-दो विकेट लिए।
हमिंग टीम ने जीता टूर्नामेंट
कानपुर। आरईपीएल कप के फाइनल मैच में हमिंग टीम ने क्लब कैपिटल को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। लखनऊ में खेले गए मैच में अलमास शौकत को मैन आफ दि सीरीज चुना गया।
प्रशांत गुप्ता बेस्ट बैट्समैन और मो. सैफ को बेस्ट बालर के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम को 1.5 लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये दिए गए। प्रतियोगिता यूपीसीए की ओर से कराई गई थी।
केएफसी जीता
कानपुर। कानपुर फुटबाल एसोसिएशन की ओर से सेंट्रल पार्क किदवई नगर में अनिल अस्थाना मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें केएफसी ने यूसीएफसी को 6-0 से हराया। साबिर बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान विष्णु कुमार, कालीचरन और महेश अस्थाना
मौजूद रहे।