{"_id":"61269f268ebc3e79e8304771","slug":"kovid-protocol-forgotten-in-vaccination-police-had-to-be-called-to-control-crowd-akbarpur-news-knp648228183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में भूले कोविड प्रोटोकॉल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में भूले कोविड प्रोटोकॉल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी के मैटरनिटी विंग में बुधवार को फिर से भीड़ उमड़ी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को लाइन में खड़ा करवा कर वैक्सीनेशन कराया।
सीएचसी के मैटरनिटी विंग कक्ष में बुधवार को कोविड वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पहले वैक्सीन लगवाने के लिए विवाद करने लगे। भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान नहीं रखा। बिना मास्क लगाए लोग एक-दूसरे से चिपके खड़े रहे। भीड़ के शोर करने पर चिकित्सा अधीक्षक ने इसकी सूचना एसडीएम अंजू वर्मा को दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने लाइन में लोगों को खड़ा कराया। इसके बाद व्यवस्थित तरीके से वैक्सीनेशन हो सका। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को आलमपुर खेड़ा, ताजपुर, भवनपुर, तरसौली व सीएचसी समेत पांच स्थानों पर कैंप लगाकर कर कुल 1050 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।