फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kovid protocol forgotten in vaccination, police had to be called to control crowd

टीकाकरण में भूले कोविड प्रोटोकॉल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kovid protocol forgotten in vaccination, police had to be called to control crowd
रसूलाबाद। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी के मैटरनिटी विंग में बुधवार को फिर से भीड़ उमड़ी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को लाइन में खड़ा करवा कर वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन

सीएचसी के मैटरनिटी विंग कक्ष में बुधवार को कोविड वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पहले वैक्सीन लगवाने के लिए विवाद करने लगे। भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान नहीं रखा। बिना मास्क लगाए लोग एक-दूसरे से चिपके खड़े रहे। भीड़ के शोर करने पर चिकित्सा अधीक्षक ने इसकी सूचना एसडीएम अंजू वर्मा को दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने लाइन में लोगों को खड़ा कराया। इसके बाद व्यवस्थित तरीके से वैक्सीनेशन हो सका। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को आलमपुर खेड़ा, ताजपुर, भवनपुर, तरसौली व सीएचसी समेत पांच स्थानों पर कैंप लगाकर कर कुल 1050 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed