फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kohare se kharaab hone lageen phasalen

कोहरे से खराब होने लगीं फसलें

Wed, 23 Dec 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
kohare se kharaab hone lageen phasalen
सरसों की फूली खड़ी फसल। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कोहरे से बैंगन, टमाटर, मटर और सरसों की फसलें खराब होने लगी हैं। आलू की फसल पर भी असर पड़ रहा है। अब किसानों के सामने फसलों को बचाने की चिंता है। फसलें बर्बाद होने से किसानों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे के साथ पाला गिरने लगा है। इससे सरसों, चना और मटर के फूल झड़ने लगे हैं। पाले का सबसे ज्यादा असर बैंगन और टमाटर की फसलों पर दिखाई दे रहा है। इन फसलों की पत्तियां काली पड़ने लगी हैं। बैंगन और टमाटर का बढ़ाव रुक गया है। वहीं टमाटर में चटका रोग लगने लगा है। जिले की मुख्य फसल आलू में झुलसा रोग पनपने लगा है। तेज धूप न निकली तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पैदावार में खासी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वहीं कृषि प्राविधिक सहायक अमोलर विनय कुमार शर्मा का कहना है कि पाले से फसलों को बचाने के लिए किसान खेत में नमी बनाए रखें। हल्की सिंचाई करें। शाम के समय खेतों के आसपास धुआं करें। फसल को झुलसा से बचाने के लिए मैंकोजेब का स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed