फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Know about Kanpur Metro Station

कानपुर: मेट्रो स्टेशनों की पहली मंजिल पर टिकट, दूसरी में ट्रेन, यूपीएमआरसी ने पूरी की सभी नौ स्टेशनों की तैयारियां 

Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
सार

पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट, एक्सक्लेटर की भी सुविधा है। दिव्यांगों के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। कोई परेशान न हो, इस वजह से लगातार एनाउंसमेंट भी होता रहेगा।

विज्ञापन
Know about Kanpur Metro Station
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रविवार को आईआईटी से मोतीझील तक के सभी मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। 28 को लोकार्पण होते ही 29 से शहरवासी मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। सभी स्टेशनों की पहली मंजिल में टिकट मिलेंगे और दूसरी मंजिल से ट्रेन।
विज्ञापन


टिकट क्यूआर कोड युक्त होंगे। पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट, एक्सक्लेटर की भी सुविधा है। दिव्यागों के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। कोई परेशान न हो, इस वजह से लगातार एनाउंसमेंट भी होता रहेगा।
विज्ञापन


जांच के बाद प्लेटफार्म जा सकेंगे यात्री
पहली मंजिल में ही टिकट की जांच की व्यवस्था है। जांच के बाद ही यात्री आगे जा सकेंगे। बैग आदि की जांच के लिए लगेज स्कैनर भी लगाए गए हैं। इसके लिए यात्रियों को आटोमैटिक फेयर कलेक्शन डोर में स्कैनिंग के लिए टिकट लगाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों, दृष्टिहीनों के लिए विशेष सुविधाएं
स्टेशन से लेकर ट्रेन तक में दिव्यांगों, दृष्टिहीनों के लिए विशेष सुविधाएं हैं। दृष्टिहीनों के लिए लिफ्ट में ब्रेल लिपि का बटन है। पहली मंजिल पर पहुंचकर टिकट काउंटर और वहां से प्लेटफार्म तक जाने के लिए टेकटाइल पाथ बना है। दिव्यांगों के लिए ट्रेन में अलग कुर्सी हैं।

डिजिटल डिस्पले बोर्ड लगे
स्टेशन की पहली मंजिल से लेकर प्लेटफार्म तक डिजिटल डिस्पले बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनसे ट्रेन आने की जानकारी मिलेगी। 

ट्रेन के अंदर भी एनाउंसमेंट 
मेट्रो ट्रेनों में भी एनाउंसमेंट और डिजिटल डिस्पले बोर्ड के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी। ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी लगे हैं। 

पैनिक बटन दबाकर कर सकेंगे ड्राइवर से बात
ट्रेनों में पैनिक बटन भी है। किसी भी आपात स्थिति में बटन दबाकर चालक से बात की जा सकेगी। दिव्यांग इस बटन को दबाकर ट्रेन में चढ़ने या उतरने के लिए ट्रेन को कुछ देर रुकवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed