फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KIT: First and Third Semester Exams to be Held in January, Letter Issued by AKTU

केआईटी: जनवरी में होंगी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं, एकेटीयू की ओर से जारी हुआ पत्र

Fri, 19 Dec 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Dec 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
KIT: First and Third Semester Exams to be Held in January, Letter Issued by AKTU
कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) के छात्रों की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब जनवरी के तीसरे सप्ताह में होंगी। छात्र हित को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। शेष कॉलेजों की परीक्षाएं दिसंबर से अपने तय शेड्यूल से होंगी।

विज्ञापन


केआईटी में ऑटोनॉमस विवाद के बाद एकेटीयू ने दिसंबर से शुरू हो रहीं संस्थान की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं पर रोक लगा दी थी। एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि संस्थान ने पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों का पंजीकरण इस साल यूनिवर्सिटी से कराया था। परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मन में भ्रम की स्थिति थी और उन्होंने पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। इस कारण से केवल उनके संस्थान की परीक्षाओं को जनवरी के दूसरे सप्ताह तक स्थगित कर दिया है ताकि उनको पढ़ाई का समय मिल सके। हालांकि ऑटोनॉमस वाली जांच चल रही है। 2024-25 बैच के छात्रों का फैसला जांच रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। संस्थान के निदेशक डाॅ. ब्रजेश वार्ष्णेय ने कहा कि छात्र परेशान न हों। जनवरी के तीसरे सप्ताह में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed