फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisori se rape

टेंट हाउस के दो कर्मचारियों ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
kisori se rape
नवाबगंज। टेंट हाउस के दो कर्मचारियों ने मंगलवार रात एक किशोरी से खेत में दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। दोनों कर्मचारी वहां से भाग गए। उनकी बाइक व मोबाइल वहीं छूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के पड़ोसी के घर मंगलवार शाम सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसमें मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन निवासी गोपाल व किशन टेंट लगाने गए थे। रात साढ़े नौ बजे किसान की 14 वर्षीय बेटी गांव से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। गोपाल व किशन ने किशोरी को खेत में पकड़ लिया। वहां उन्होंने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। उन्होंने गोपाल को पकड़ लिया और किशन भाग गया। लोग पुलिस को सूचना देने लगे। इसी बीच गोपाल भी ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गया। उसकी बाइक व मोबाइल वहीं रह गया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बाइक व मोबाइल कब्जे में ले लिया। सुबह किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजने की बात कहकर पुलिसकर्मी चले आए। बुधवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने किसान की तहरीर पर गोपाल व किशन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आरकेेे शर्मा ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed