फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kishore was strangled to death after getting out in match, lost his life for winning and losing 10 rupees

क्रिकेट मैच में हत्या: आउट होने पर किशोर को गला दबाकर मारा, 10 रुपये की हार-जीत में चली गई जान, आरोपी फरार

Tue, 20 Jun 2023 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:04 AM IST
सार

Kanpur Murder: घाटमपुर इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में किशोर की हत्या कर दी गई। इसमें आरोपी ने आउट होते ही गेंदबाज को पीटना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच 10-10 रुपये की हार जीत का था।

विज्ञापन
Kishore was strangled to death after getting out in match, lost his life for winning and losing 10 rupees
मौके पर जांच करते इंस्पेक्टर और सचिन उर्फ गोलू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहटी खालसा गांव में सोमवार की शाम क्रिकेट मैच में आउट होने की खुन्नस में खिलाड़ी ने दूसरी टीम के गेंदबाज किशोर का गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटा।

विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। रेहटी खालसा निवासी मोहन सिंह कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार पालते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, चार बेटियां व दो बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा सचिन (15) सोमवार शाम बाहर खेतों में अन्य साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच 10-10 रुपये की हार-जीत का था। खेल के दौरान बैटिंग कर रहा गांव का रहने वाला आरोपी हरगोविंद आउट हो गया। इसके बाद हरगोविंद ने अपने भाई ब्रजेश के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने सचिन का गला दबा दिया। जब वह अचेत होकर गिर पड़ा, तो आरोपी और उसके साथी भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
इस दौरान मैदान में सचिन का छोटा भाई विपिन (5) भी मौजूद था। उसने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन सचिन को लेकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा किया।

किशोर के शव पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।  -दिनेश शुक्ला, एसीपी घाटमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed