{"_id":"664e2e0ff16a3e513d0e5bb9","slug":"kishore-raped-a-five-year-old-girl-etawa-news-c-216-1-etw1001-112041-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोर ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची। बेटी को इस हालत में देखकर परिजन परेशान हो गए। बच्ची को साथ लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ई-रिक्शा चालक है। उसके चार बेटियां हैं। सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा चलाने के लिए गया था। उसकी पत्नी बेटियों को घर पर ही छोड़कर दवा लेने के लिए चली गई थी। इस दौरान बेटियां आपस में खेल रही थीं। तीसरे नंबर की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर उसे बहलाकर अपने घर ले गया और यहां दुष्कर्म किया।
बच्ची के रक्तस्त्राव होने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह बच्ची बिलखती हुई घर पहुंची तो बड़ी बहनों ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद घर पहुंची मां लहूलुहान हालत में बेटी को देखकर शोर मचाते हुए रोने लगी। वह बेटी को लेकर थाने गई तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।