{"_id":"5fd7bb0d8ebc3ecd67522921","slug":"kisano-ka-hungama-akbarpur-news-knp5999240114","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र पर किसानों का हो हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र पर किसानों का हो हल्ला
विज्ञापन
धान खरीद केंद्र पर प्रभारी के सामने हो-हल्ला करते किसान।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर नियमानुसार तौल किसानों ने हंगामा कर केंद्र प्रभारी का घेराव किया। केंद्र प्रभारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
झींझक मंडी समिति में खाद्य विभाग का धान क्रय केंद्र है। यहां 50 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। तौल के लिए किसानों को नंबर लगाना पड़ता है। सोमवार को क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों ने नंबर से तौल न होने और कुछ खास लोगों की धान की तौल पहले कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। केंद्र प्रभारी ने किसानों को समझाकर शांत कराया और नियमानुसार नंबर से तौल कराने का भरोसा दिया। लउआ सिंह का पुरवा के किसान रामसेवक, अनंतपुर के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व का नंबर था, लेकिन तौल अब तक नहीं हो सकी है।
क्रय केंद्र प्रभारी मृदुला सिंह ने बताया कि केंद्र पर अधिक किसान आ रहे हैं। इसकी वजह से तौल कराने में विलंब हो रहा है। कुछ किसानों की समस्या थी उन्हें समझा दिया गया है। धान की तौल नियमानुसार कराई जा रही है।