फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisano ka hungama

धान क्रय केंद्र पर किसानों का हो हल्ला

Tue, 15 Dec 2020 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
kisano ka hungama
धान खरीद केंद्र पर प्रभारी के सामने हो-हल्ला करते किसान। - फोटो : AKBARPUR
झींझक। खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर नियमानुसार तौल किसानों ने हंगामा कर केंद्र प्रभारी का घेराव किया। केंद्र प्रभारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

झींझक मंडी समिति में खाद्य विभाग का धान क्रय केंद्र है। यहां 50 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। तौल के लिए किसानों को नंबर लगाना पड़ता है। सोमवार को क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों ने नंबर से तौल न होने और कुछ खास लोगों की धान की तौल पहले कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। केंद्र प्रभारी ने किसानों को समझाकर शांत कराया और नियमानुसार नंबर से तौल कराने का भरोसा दिया। लउआ सिंह का पुरवा के किसान रामसेवक, अनंतपुर के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व का नंबर था, लेकिन तौल अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी मृदुला सिंह ने बताया कि केंद्र पर अधिक किसान आ रहे हैं। इसकी वजह से तौल कराने में विलंब हो रहा है। कुछ किसानों की समस्या थी उन्हें समझा दिया गया है। धान की तौल नियमानुसार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed