{"_id":"678fd52610b6a098fa0bd5a6","slug":"killed-his-elder-brother-due-to-illegal-relations-with-his-sister-in-law-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: भाभी से अवैध संबंधों में की थी बड़े भाई की हत्या, शराब में जहर मिलाकर पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: भाभी से अवैध संबंधों में की थी बड़े भाई की हत्या, शराब में जहर मिलाकर पिलाया
Tue, 21 Jan 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कोतवाली कुलपहाड़ के इंदौरा गांव में युवक की जहर खाने से संदिग्ध हालात में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के छोटे भाई ने ही भाभी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई की शराब में जहर देकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंदौरा निवासी परमलाल अहिरवार 18 जनवरी को खेत में अचेत अवस्था में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतक की बेटी ने चाचा खेमचंद्र पर शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विभिन्न साक्ष्यों और बयानों के आधार पर खेमचंद्र को गांव के पास ही गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों में रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार का कहना है कि भाभी से अवैध संबंधों में बड़े भाई के रोड़ा बनने पर आरोपी ने उसकी हत्या की बात स्वीकारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।