{"_id":"5c700635bdec22737e6b0c22","slug":"kidney-scandal-kanpur-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांडः दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम ने कानपुर में डाला डेरा, अबतक सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांडः दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम ने कानपुर में डाला डेरा, अबतक सामने आया ये सच
Fri, 22 Feb 2019 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में किडनी कांड के खुलासे में दिल्ली के अस्पतालों और वहां के नामचीन डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद जांच के लिए दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। टीम ने बर्रा पुलिस से संपर्क कर एफआईआर की कॉपी ली। अब तक की जांच के बाबत पूरी जानकारी जुटाई।
दिल्ली पुलिस के डिप्टी एसपी समेत पांच सदस्यीय टीम ने गुरुवार को शहर आने के बाद बर्रा पुलिस से संपर्क किया। टीम ने वहां दर्ज एफआईआर कॉपी लेकर खुलासे तक के बाबत जानकारी ली। इसके अलावा आरोपियों के पास से बरामद किए गए दस्तावेज के बारे में पूछताछ की। बर्रा थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि टीम ने शिकायतकर्ता और आरोपियों के बारे में जानकारी भी की।
जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को पद्मश्री डॉक्टर के अलावा दिल्ली के दो और नामचीन डॉक्टरों के नाम सामने आने की बात कही थी। इन तीनों डॉक्टरों के नाम 2016 में अपोलो अस्पताल के किडनी कांड की जांच में सामने आए थे, लेकिन पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में पुलिस इनके गिरेहबान तक नहीं पहुंच सकी थी। फिर उनके नामों के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।