किडनी कांडः 200 से अधिक लोग एसआईटी के रडार पर, कई मायनों में आपके लिए जरूरी है ये खबर
किडनी कांड के अभी 13 आरोपी फरार हैं। इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरोह ने कितने डोनरों की किडनियां बेंची और किस-किसको ट्रांसप्लांट करवाईं। हालांकि एसआईटी ने पूछताछ के आधार पर 200 से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि अभी तक पकड़े गए डोनर व रिसीवरों से जानकारी लेकर एसआईटी ने पड़ताल शुरू की है।
किडनी बेचना और खरीदकर ट्रांसप्लांट करवाना दोनों अपराध है। पुलिस डोनर व रिसीवर को भी आरोपी बनाएगी। सभी पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।