फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapping: mastermind of kidnapping is minor friend, prepared for murder and throw body after take ransom

अपहरणकांड: नाबालिग दोस्त अपहरण का मास्टरमाइंड, फिरौती वसूल जंगल में ही मारकर फेंकने की थी तैयारी

Sun, 24 Oct 2021 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

पनकी अपहरण कांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। छात्र के अपहरण का मास्टरमाइंड उसका नाबालिग दोस्त ही निकला। फिरौती वसूलने के बाद छात्र को जंगल में ही मारकर फेंकने की तैयारी थी।

विज्ञापन
Kidnapping: mastermind of kidnapping is minor friend, prepared for murder and throw body after take ransom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी में हुए छात्र के अपहरण का मास्टरमाइंड उसका नाबालिग दोस्त ही निकला। उसी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रची। छात्र को तय जगह पर बुलाया। उसके बाद कार में बैठाकर अगवा कर ले गए। रास्ते में छात्र को जबरन बीयर पिलाई और विरोध करने पर लात-घूंसों और तमंचे की बट से पीटा।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि फिरौती वसूलने के बाद छात्र की हत्या की साजिश थी, जिससे उनकी पहचान न हो सके। पुलिस के मुताबिक कला का पुरवा निवासी 16 वर्षीय किशोर कुछ दिन पहले वैभव की कोचिंग में पढ़ने गया था। एक ही मोहल्ले का होने के नाते दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे लेकिन कोचिंग से दोस्ती और गहरी हो गई।
विज्ञापन


वैभव ने उसे बताया था कि उसके पिता ने दो करोड़ रुपये की जमीन बेची है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी उदयभान की बहन की ससुराल कला का पुरवा में है। आरोपी किशोर की रिश्तेदारी उदय के परिवार में है। इस वजह से दोनों की बातचीत होती थी। करीब एक महीने पहले उदय से किशोर ने बताया कि वैभव के पिता ने दो करोड़ की जमीन बेची है। इसी के बाद दोनों ने मिलकर अपहरण की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed