{"_id":"629720d61756f23acb3473c6","slug":"kidnapping-case-van-driver-who-kidnapped-old-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का मामला: वृद्धा को अगवा करने वाला वैन चालक गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण का मामला: वृद्धा को अगवा करने वाला वैन चालक गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 01 Jun 2022 01:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:48 PM IST
सार
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल से 60 वर्षीय बुजुर्ग को अगवा करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अगवा करने में इस्तेमाल की गई वैन का नंबर मिला था। गाड़ी नंबर के आधार पर वैन चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बुजुर्ग महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल में हाईवे किनारे से 60 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त वृद्धा को अगवा करने वाले वैन चालक रामू हलवाई को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वृद्धा को बिंदकी में देखा गया है। पुलिस को वृद्धा से दुष्कर्म किए जाने की आशंका है।
बापू मार्केट में केनरा बैंक के पास करीब आठ सालों से एक वृद्धा रात को बरामदे में सोती थी। रविवार रात वह अचानक गायब हो गई। खोजबीन में बैंक के सीसीटीवी कैमरे में एक युवक वृद्धा को उठाकर वैन में ले जाता नजर आया था। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने प्रेमपुर निवासी वैन चालक रामू हलवाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वैन चालक ने बताया कि वह वृद्धा को उठा ले गया था, लेकिन रास्ते में शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया था। हालांकि, पुलिस उसकी बात पर यकीन नहीं कर रही है। सीओ सदर ऋषिकेश यादव के अनुसार वृद्धा को बिंदकी में देखा गया है। उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वैन नंबर के आधार पर पहुंची रामू तक
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में रामू की वैन का नंबर देखा। उसे ट्रेस कर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा को उठा ले जाते वक्त वह शराब के नशे में धुत था। ऐसे में पुलिस को वृद्धा के साथ किसी अनहोनी की आशंका है।