फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khushi City topper in CA final, Chirag Roshan in intermediate, seven daughters in top-10 in both exams

CA Result: सीए फाइनल में खुशी सिटी टॉपर…इंटरमीडिएट में चिराग रोशन, दोनों परीक्षाओं में टॉप-10 में सात बेटियां

Fri, 12 Jul 2024 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: सीआईआरसी के सीपीई चेयरमैन अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि सीए फाइनल की परीक्षा में अलग-अलग ग्रुपों में शहर के 638 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 244 छात्र सफल हुए। सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप में 248 छात्र शामिल हुए। इसमें 40 सफल हुए।

विज्ञापन
Khushi City topper in CA final, Chirag Roshan in intermediate, seven daughters in top-10 in both exams
ICAI CA Final, Inter Results 2024 OUT - फोटो : freepik

विस्तार

कानपुर में सीए संस्थान की ओर से गुरुवार को सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का मई 2024 का परिणाम घोषित किया गया। सीए फाइनल में खुशी कपूर सिटी टॉपर बनीं। उन्हें 600 में 440 अंक मिले हैं। सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में चिराग बंसल को पहला स्थान मिला। उन्हें 439 अंक मिले हैं। फाइनल में 430 अंक पाकर शैली अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। ऑल इंडिया में उनको 35वीं रैंक मिली। तीसरे स्थान पर मरियम फातिमा रहीं। उन्हें 385 अंक मिले।

विज्ञापन

चौथे स्थान पर वैभवी गुप्ता रहीं, उन्हें 380 अंक मिले। पांचवें स्थान पर अली फहद रहे, उन्हें 365 अंक मिले। सीए इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर कुनाल अग्रवाल रहे। उन्हें 397 अंक मिले हैं। 377 अंक पाकर नैंसी मेहरोत्रा तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर अनन्या सिंह रहीं, उन्हें 354 अंक मिले हैं। अनमोल मारवाह 347 अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। फाइनल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में सात स्थानों पर बेटियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन

सीआईआरसी के सीपीई चेयरमैन अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि सीए फाइनल की परीक्षा में अलग-अलग ग्रुपों में शहर के 638 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 244 छात्र सफल हुए। सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप में 248 छात्र शामिल हुए। इसमें 40 सफल हुए। पूरे देश में सीए फाइनल ग्रुप एक में 74887 छात्र शामिल हुए। इसमें से 20479 छात्र सफल रहे। सफल छात्रों का प्रतिशत 27.35 रहा। ग्रुप दो में 58891 छात्र शामिल हुए जिसमें 21408 छात्र सफल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप एक में 117764 छात्र शामिल हुए
परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 36.35 रहा। दोनों ग्रुप में 35819 छात्र शामिल हुए, 7122 छात्र सफल हुए। परीक्षा परिणाम प्रतिशत 19.88 रहा। उन्होंने बताया कि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप एक में 117764 छात्र शामिल हुए। 31978 छात्र सफल हुए। परीक्षा परिणाम 27.15 प्रतिशत रहा। ग्रुप दो में 71145 छात्र शामिल हुए, 13008 छात्र सफल हुए। परीक्षा परिणाम प्रतिशत 18.28 रहा। दोनों ग्रुप में 59956 छात्र शामिल हुए, जिसमें 11041 छात्र सफल हो पाए। परीक्षा परिणाम 18.42 प्रतिशत रहा।

खुशी ने पहले प्रयास में पाई सफलता
सीए फाइनल की टॉपर खुशी कपूर पटकापुर बिरहाना रोड में रहती हैं। पिता नीरज कपूर निजी कंपनी में काम करते हैं। मां शैफाली गृहिणी हैं। खुशी ने पहले प्रयास में दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ पास की है। उनके चाचा सीए गौरव कपूर और परिवार की प्रेरणा से वह सीए बनी हैं। वह नौकरी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि दादी मधु और बाबा प्रदीप ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।

परिवार की पहली सीए बनीं शैली
मूलरूप से फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा में रहने वाली शैली अग्रवाल अपने परिवार की पहली सीए बनी हैं। उनके पिता सुदर्शन गुप्ता की किराना की दुकान है। मां राखी गृहिणी हैं। शैली का कहना है कि शुरू से ही सीए बनने के लिए सोचा था। आज सपना पूरा हुआ। आगे चलकर वह नौकरी करेंगी।

मरियम ने मां का सपना पूरा किया
परेड के रजबीरोड में रहने वाली मरियम ने अपनी मां गृहिणी शबाना का सपना पूरा किया है। उनका कहना है कि मां चाहती थीं कि बेटी सीए बनकर शहर में नाम रोशन करे। पिता इशरार अहमद अधिवक्ता हैं। मरियम ने बताया कि वह साइंस वर्ग की छात्रा थीं लेकिन कुछ अलग करने के लिए कॉमर्स की पढ़ाई की। अब सीए बनी है। मरियम भी नौकरी करना चाहती हैं।

पिता सीए, बेटा भी बनेगा सीए
केशवनगर में रहने वाले चिराग बंसल के पिता दीपक सीए हैं। अब बेटा भी आने वाले समय में सीए बनेगा। चिराग ने बताया कि पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। खुद पर भरोसा करके पढ़ाई की और सफलता हासिल की। मां राखी बंसल गृहिणी हैं।

भाई सीए और बहन बनेगी सीएस
मूलरूप से फतेहपुर चौक में रहने वाले कुणाल के पिता विजेंद्र कुमार की फतेहपुर में किराना की दुकान है। मां अनीता गृहिणी हैं। उन्होंने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। सीए बनने के बाद वह नौकरी करेंगे। उनकी बहन कनिका अग्रवाल सीएस एग्जिक्यूटिव की परीक्षा पास कर चुकी हैं।

सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
शास्त्रीनगर में रहने वाली नैंसी मेहरोत्रा के पिता रोशन मेहरोत्रा की शास्त्रीनगर में कन्फेक्श्नरी की दुकान है। मां पूनम गृहिणी हैं। बीएसएस एजुकेशन सेंटर से पढ़ाई करने वाली नैंसी का कहना है कि सेल्फ स्टडी कर सफलता पाई है। सीए करने के बाद पहले नौकरी करेंगी, फिर सिविल सेवाओं की तैयारी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed