फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keshav Prasad Maurya targets Nitish Kumar and Rahul Gandhi, calls upon the public for Lok Sabha elections 2024

केशव प्रसाद मौर्य का तंज: बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे नीतीश कुमार, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Fri, 09 Sep 2022 08:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 08:15 PM IST
सार

2024 में होने आम चुनाव यानी कि लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से आह्वान किया। उन्होंने राहुल गांधी और नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा है।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya targets Nitish Kumar and Rahul Gandhi, calls upon the public for Lok Sabha elections 2024
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तमाम विरोधी ताकतें एक होने की कोशिशें कर रही हैं। इनकी हैसियत दो सांसद जिताने की नहीं है। बिहार में दो सांसद जीते हैं। नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री बनने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस से बड़े-बड़े दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव है। विरोधी ताकतें मिलकर मोदी जी को हराने का चक्रव्यूह रच रही हैं, लेकिन हमें इस बार पुनः विपक्ष को औंधे मुंह गिराने का काम करना है। छापेमारी में एक-एक कोठरी नोट निकल रहे हैं। यह छापामारी गरीबों की भलाई और देश की मजबूती के लिए है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इस बुंदेलखंड को पूर्व की सरकारों ने अनाथ छोड़ दिया था। उसको भाजपा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरीडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट दिए। एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां के सभी जिले देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गए हैं। एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सरकारी कार्यों में कमियां है, तो हमें बताएं, अगर उपलब्धियां है... तो जनता को बताएं। जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, व्यापार, रोजगार हर क्षेत्र में तरक्की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed