फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco is going dark during festivals, taking shutdown for eight hours, maintenance is  done on orders of UPPCL

Kanpur: त्योहारों पर केस्को कर रहा अंधेरा, सात-आठ घंटे का ले रहे शटडाउन, UPPCL के आदेश पर हो रहा है मेंटीनेंस

Sat, 05 Oct 2024 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को के द्वारा विशेष अनुरक्षण माह के तहत पेड़ों की छंटाई, लाइन, उपकरणों व सबस्टेशनों की सर्विसिंग आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते सात से आठ घंटे तक का शटडाउन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Kesco is going dark during festivals, taking shutdown for eight hours, maintenance is  done on orders of UPPCL
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। इसके बाद दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाईदूज आदि त्योहार हैं। ये सभी त्योहार रोशनी के हैं। घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान और संस्थानों में इनकी तैयारियां चल रही हैं। वहीं, बाजार भी सज रहे हैं। इसके बावजूद केस्को रोशनी के त्योहार पर अंधेरा कर रहा है। सात से आठ घंटे तक शटडाउन लेकर कार्य करा करा है। इससे व्यापारी के साथ ही लोग भी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदेश भर के सभी विद्युत निगम को अनुरक्षण माह का आयोजन करने का निर्देश हुआ है।

विज्ञापन

केस्को ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एचटी-एलटी लाइन, अंडरग्राउंड लाइन, फीडर, जंपर, चार्जिंग ट्रांसफार्मर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर, पोल बदलना, पेड़ों की छंटाई के साथ ही सब स्टेशन की सर्विसिंग का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए कम से कम चार घंटे और अधिकतम आठ घंटे से अधिक का समय लगता है। सर्विसिंग के दौरान या नए उपकरण स्थापित करने के दौरान समय अवधि बढ़ने की संभावना रहती है। ये सभी कार्य शटडाउन लेकर कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लिया जाएगा शटडाउन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से भी अनुरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत भौंती, सचेंडी, किसाननगर, मंधना, चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में भी कई कार्य होंगे। यहां पर कई घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान उपकरणों की मरम्मत होगी। कहीं, अगर कोई तकनीकी दिक्कत है तो उसको भी दूर किया जाएगा।

आरडीएसएस के कार्यों के लिए कम किया शटडाउन
केस्को के अधिकारियों का दावा है कि त्योहारों को देखते हुए आरडीएसएस के कार्यों के लिए शटडाउन की अवधि को कम कर दिया गया है। छोटे-छोटे क्षेत्रों में कार्य कराए जाएंगे, जिससे कम से कम उपभोक्ता प्रभावित हो सकें। बड़े शटडाउन वाले कार्य त्योहारों के बाद कराए जाएंगे।

विज्ञापन

शहर के थोक व फुटकर बाजार
नयागंज सराफा, किराना बाजार, जनरलगंज, कलक्टरगंज, नौघड़ा, काहूकोठी, मनीराम बगिया, हालसी रोड, एक्सप्रेस रोड, कैनाल पटरी, हूलागंज, बादशाहीनाका, मेस्टनरोड, नवीन मार्केट, परेड, माल रोड, पी-रोड, सीसामऊ, किदवईनगर, गोविंदनगर, कल्याणपुर, आवास विकास, लाल बंगला, गुमटी नंबर पांच, बर्रा-दो, कर्रही, नौबस्ता, किदवईनगर 40 दुकान, बाकरगंज, शिवाला, बिरहाना रोड, स्वरूपनगर, आर्यनगर, 80-फीट रोड, शास्त्रीनगर, अर्मापुर बाजार, पनकी, विश्व बैंक बर्रा, यशोदानगर, गुजैनी, दबौली।

यूपीपीसीएल के निर्देश पर हर वर्ष इसी समय अनुरक्षण माह का आयोजन किया जाता है। आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के कार्यों के लिए शटडाउन की अवधि पहले ही कम कर दी गई है। 10, 11 और 12 अक्तूबर को कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा। अनुरक्षण माह के दौरान ध्यान रखा जा रहा है कि शटडाउन का समय लंबा न रहे।  -श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी केस्को

अनुरक्षण माह के दौरान सभी तरह के उपकरणों की जांच होती है, जहां आवश्यकता रहती है, उनकी सर्विसिंग की जाती है। इसमें फीडर, ट्रांसफार्मर, पोल, केबल, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, वीसीबी, आरएमयू, सब स्टेशन आदि शामिल हैं। सर्विसिंग से दीपावली और उसके बाद बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।  -एके सिंह, जोनल मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

ऑनलाइन व्यापार ने सब ठप कर रखा है। अब बाजारों में त्योहार से रौनक लौटने की उम्मीद होती है। कटौती से दुकानदार परेशान होंगे और लागत बढ़ेगी। यह नहीं होना चाहिए। उल्टा त्योहार में निर्बाध बिजली आपूर्ति देनी चाहिए। कटौती का विरोध किया जाएगा।  -अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय व्यापार मंडल

यूपीपीसीएल के निर्देश पर 15 अक्तूबर से मेंटीनेंस माह का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन केस्को का पूरा सिस्टम बदलने जा रहा है, जिसकी तैयारियों के लिए 15 दिन पहले ही इसको लागू किया गया है। गर्मी और बारिश से कई सिस्टम प्रभावित हो गए हैं। उनकी सर्विसिंग के लिए इमरजेंसी शटडाउन लेकर कार्य कराए जा रहे हैं। नवरात्र में पूजन आदि कार्यों को देखते हुए सुबह 10 से शाम चार साढ़े चार बजे तक ही शटडाउन लिए जाएंगे। फॉल्ट को रोकने के लिए यह अत्यधिक जरूरी है।  -सैमुअल पॉल एन, एमडी केस्को

आज यहां कई घंटे गुल रहेगी बिजली
कानपुर। केस्को की ओर से आरडीएसएस स्कीम के अंतर्गत शनिवार को कई कार्य कराए जाएंगे, जिसके लिए कई घंटे का शटडाउन रहेगा। आलूमंडी खंड के अफीम कोठी सब स्टेशन के अंतर्गत मंजूश्री फीडर पर सुबह 10 से शाम चार बजे, नवाबगंज डिवीजन के कंपनी बाग सब स्टेशन के कमला रिट्रीट फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे, गोविंदनगर डिवीजन के ई ब्लॉक सब स्टेशन के न्यू गुजैनी फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह, पराग डेयरी डिवीजन के साकेतनगर फीडर पर सुबह 9:30 से शाम छह बजे, जाजमऊ के मोतीनगर फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे, हैरिसगंज डिवीजन के एयरपोर्ट गेट फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे, सर्वाेदयनगर डिवीजन के गुरुदेव फीडर पर सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे, विकासनगर डिवीजन के विश्वविद्यालय सब स्टेशन के त्रिपाठी फीडर पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे, सिंहपुर सब स्टेशन के चिंटल फीडर पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे, कल्याणपुर के बारा सिरोही सब स्टेशन के माधवपुरम फीडर पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक शटडाउन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed