{"_id":"6285b0c0a0371405fa22f81f","slug":"kda-s-bulldozer-action-vacated-14-40-crore-land-got-illegal-construction-also-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मकसूदाबाद में चला बुलडोजर: केडीए ने 14.40 करोड़ की जमीन खाली कराई, अवैध निर्माण भी सील कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मकसूदाबाद में चला बुलडोजर: केडीए ने 14.40 करोड़ की जमीन खाली कराई, अवैध निर्माण भी सील कराए
Thu, 19 May 2022 08:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 19 May 2022 08:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। इसके तहत कानपुर के पनकी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पनकी में अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग और बगैर ले आउट पास कराए निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर विकास प्राधिकरण, केडीए ने बुधवार को पनकी के मकसूदाबाद में बुलडोजर चलाकर छह बीघा जमीन खाली कराई। शताब्दी नगर के पास स्थित यह जमीन 14.40 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इसके अलावा बगैर ले-आउट पास कराए निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया गया। उधर, चमनगंज में सील तोड़कर निर्माण हो रहा काम रुकवाया और बिल्डर के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रवर्तन दस्ता जोन-2 के अंतर्गत पनकी क्षेत्र के ग्राम मकसूदाबाद पहुंचा। आराजी संख्या-570 और 575 में लगभग छह बीघा भूमि पर संचित अग्रवाल की तरफ से अवैध रूप से प्लाटिंग और बाउंड्री बनाई गई थी। इसे ढहाया गया। अभियान में जोन-2 के तहसीलदार, प्रवर्तन विभाग जोन-2 के अवर अभियंता एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सील तोड़कर कराया जा रहा निर्माण बंद कराया
केडीए प्रवर्तन जोन-1 के विशेष कार्याधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि चमनगंज, अनवरगंज, बजरिया, बेकनगंज, जाजमऊ, चकेरी में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को हाजी वसी की तरफ से बांसमंडी स्थित परिसर संख्या 79/25 पार्ट में सील तोड़कर निर्माण कराने पर अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हाजी वसी व अन्य लोगों की तरफ से प्रेम नगर स्थित परिसर संख्या-88/561 में भी सील तोड़कर कराया जा रहा निर्माण रुकवाकर एफआईआर दर्ज कराने के तहरीर दी गई।
हाजी वसी की तरफ से ही चमनगंज में तीन जगह और कराए जा रहे अवैध निर्माण, शिवकटरा, हरजेंदर नगर में पप्पू स्मार्ट, जाजमऊ की गंगा विहार कालोनी स्थित एसबीआई कंपाउंड में मोहम्मद इकलाख, अशरफाबाद में अशफाक की तरफ से कराए जा रहे अवैध निर्माण भी सील किए गए।