{"_id":"615b4ff98ebc3e0c16517ffa","slug":"kda-s-big-action-hotels-restaurants-nursing-homes-sealed-in-raipur-akbarpur-akbarpur-news-knp6563195154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीए की बड़ी कार्रवाई, रायपुर अकबरपुर में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीए की बड़ी कार्रवाई, रायपुर अकबरपुर में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम किए सील
विज्ञापन
माती में केडीए की ओर से सील किया गया अवैध होटल। संवाद
- फोटो : RAMADEVI
कानपुर देहात। केडीए ने सोमवार को रायपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात) में निर्माणाधीन पांच मंजिला होटल राजावत, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम सहित चार अवैध निर्माण सील किए।
कई साल में पहली बार इतने बड़े निर्माणाधीन परिसरों की सीलिंग हुई। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने जोनल प्रवर्तन प्रभारी और अवर अभियंता को हटा दिया। पनकी में भी दो अवैध निर्माण सील किए गए।
केडीए वीसी अरविंद सिंह ने माती-अकबरपुर महायोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण देख चारों जोनों के प्रवर्तन दस्तों को माती भेजा। रायपुर हाईवे में राकेश मसाला के पास स्थित विक्रांत राजावत अवैध रूप से लगभग 4000 वर्गमीटर पर पांच मंजिला होटल बनवा रहे थे।
विज्ञापन
टीम ने होटल सील कर दिया। इसी तरह रायपुर में रवि तिवारी, राघवेंद्र सिंह की तरफ से आराजी संख्या -186 में कराया जा रहा निर्माण, अकबरपुर में सोम पाल के गुरु कृपा रेस्टोरेंट, अकबरपुर में ही नीतिश कुमार शर्मा का पारस हास्पिटल सील किया गया। सभी अवैध निर्माणों की लागत लगभग 17 करोड़ रुपये है।
सील किए गए परिसरों को क्षेत्रीय पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया। अभियान में केडीए के अधीक्षण अभियंता एके सिंह, सहायक अभियंता एसडी तिवारी, अवर अभियंता एके सिंह, प्रवर्तन दस्ता और अकबरपुर पुलिस शामिल रही।
इसी प्रकार जोन-2 के अंतर्गत रतनपुर, पनकी में मयंक त्रिपाठी की तरफ से केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट के पीछे स्थित प्लाट पर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। इसी क्षेत्र में लल्लन पाल की तरफ से प्लाट संख्या - 847 में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
यदि कोई व्यक्ति नक्शा स्वीकृत कराए बिना मकान या प्लाट में किसी प्रकार का निर्माण कराता है तो वह निर्माण अवैध निर्माण की श्रेणी में आएगा। उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग अभियान जारी रहेगा। - अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए