{"_id":"654de9fc1725f9cac900e8df","slug":"kda-gave-diwali-gift-auction-of-608-plots-from-today-know-the-size-and-price-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए ने दिया दिवाली का तोहफा, 608 प्लॉटों नीलामी आज से, जानिए क्या है आकार और कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए ने दिया दिवाली का तोहफा, 608 प्लॉटों नीलामी आज से, जानिए क्या है आकार और कीमत
Fri, 10 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:00 PM IST
सार
Kanpur News: केडीए के पीआरओ के अनुसार, बर्रा-6, केयूडीपी (प्रेरणा विहार), बर्रा-8 स्वर्ण जयंती विहार, हाईवे सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में स्थित आवासीय प्लॉटों और जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी के माध्यम से बिक्री 10 दिसंबर तक की जाएगी।
विज्ञापन
केडीए, कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में केडीए ने दीपावली पर शहरवासियों को 608 प्लॉटों का तोहफा दिया। 10 नवंबर से इनकी नीलामी शुरू होगी। इनकी अनुमानित कीमत 225 करोड़ है। विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ये प्लाट गत माह अभियान चलाकर भूमाफिया के अवैध कब्जों से मुक्त कराए गए थे। विकास प्राधिकरण ने इनमें अस्थायी बाउंड्री कराई है।
विज्ञापन
केडीए के पीआरओ के अनुसार, बर्रा-6, केयूडीपी (प्रेरणा विहार), बर्रा-8 स्वर्ण जयंती विहार, हाईवे सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में स्थित आवासीय प्लॉटों और जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी के माध्यम से बिक्री 10 दिसंबर तक की जाएगी। आवासीय प्लॉट 30 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर के हैं।
विज्ञापन
इनका आरक्षित मूल्य विभिन्न योजनाओं में 17580.00 रुपये प्रति वर्गमीटर से 33,695 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लाट 112.50 वर्गमीटर से 5078.97 वर्गमीटर के हैं, जिनका न्यूनतम आरक्षित मूल्य 48,170.00 प्रति वर्गमीटर रखा गया है। आवेदक केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in पर ई-ऑक्शन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन नीलामी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन