काशी महाकाल एक्सप्रेस का टिकट महंगा, 70 प्रतिशत सीटें भरने पर लागू हुआ फ्लेक्सी किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ फ्लेक्सी किराया लागू होने से उज्जैन और इंदौर का किराया भी महंगा हो गया है। आईआरसीटीसी ने ट्रेन के पहले कॉमर्शियल संचालन के लिए सभी यात्रियों को गिफ्ट देने की घोषणा की है। 16 फरवरी को इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से किया था।
कानपुर से इंदौर के लिए इस ट्रेन में अब सीटें बुक कराने पर फ्लेक्सी किराया 1819 रुपये देना होगा। 70 फीसदी तक जब सीटें नहीं भरी थीं, तब इसका किराया 1566 रुपये था। जबकि कानपुर से उज्जैन का फ्लेक्सी किराया 1617 रुपये हो गया है। सामान्य किराया 1381 रुपये है। अब इस ट्रेन में 20 फरवरी से 10 मार्च के बीच 150 से 200 तक सीटें बची हैं। अब तक करीब साढ़े छह सौ सीटें भर चुकी हैं।
‘ट्रेन के पहले कॉमर्शियल रन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस तरह से तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को पहले दिन उपहार बांटे गए थे। इस बार भी काशी महाकाल एक्सप्रेस के यात्रियों को गिफ्ट दिए जाएंगे।’
अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी