{"_id":"5dbd754f8ebc3e93b4347804","slug":"karisma-signature-campaign-against-ajay-kapoor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर उपचुनाव में हार की रार, अजय कपूर के खिलाफ करिश्मा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद नगर उपचुनाव में हार की रार, अजय कपूर के खिलाफ करिश्मा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Sat, 02 Nov 2019 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
अजय कपूर के खिलाफ करिश्मा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंद नगर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं करिश्मा ठाकुर ने भितरघात के आरोप में पार्टी के पूर्व विधायक अजय कपूर के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को करिश्मा ने अजय को पार्टी से निष्कासित कराने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अपने आवास से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इन हस्ताक्षरों को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को सौंपा जाएगा।
उपचुनाव का परिणाम आने के बाद से ही करिश्मा और उनके पिता राजेश सिंह, पूर्व विधायक व उनके समर्थकों पर भितरघात करने, भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में करिश्मा ने प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी महासचिव को रिपोर्ट भी सौंपी थी। दो दिन पहले राजेश सिंह ने वाट्सएप मैसेज जारी कर अजय कपूर पर सीधा हमला बोला था।

Trending Videos
संदेश में लोकसभा चुनाव में भी अजय कपूर की ओर से भितरघात कर पार्टी प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को हरवाने की बात लिखी गई थी। राजेश सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को वाट्सएप संदेश भेजकर अभियान की शुरुआत के लिए अपने रेलबाजार स्थित आवास पर बुलाया।
इस दौरान हुई बैठक में करिश्मा भी मौजूद रहीं। इसमें वार्ड-वार्ड जाकर अभियान चलाने का फैसला हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक गणेश दीक्षित, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया, वीरेंद्र दुबे, योगेश शर्मा, स्नेहलता लाल, शिवशंकर भदौरिया, अशरफ वारसी, महेंद्र त्रिपाठी, कमल जायसवाल, इकबाल अहमद आदि रहे।

बीते कई चुनावों से अजय कपूर पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाने का काम कर रहे थे, लेकिन किसी ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। पार्टी से भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से यह सिलसिला जारी रहेगा। पार्टी की भलाई के लिए अभियान शुरू किया गया है।
- करिश्मा ठाकुर
कौन हस्ताक्षर अभियान चला रहा है, या क्या कर रहा है, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है।
- अजय कपूर
- करिश्मा ठाकुर
कौन हस्ताक्षर अभियान चला रहा है, या क्या कर रहा है, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है।
- अजय कपूर