{"_id":"6431c44769a6260fa8087e0b","slug":"karauli-baba-case-identification-of-three-other-people-who-assaulted-the-doctor-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli Baba Case: डॉक्टर से मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों की हुई पहचान, पुलिस आरोपियों से करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Baba Case: डॉक्टर से मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों की हुई पहचान, पुलिस आरोपियों से करेगी पूछताछ
Sun, 09 Apr 2023 09:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Apr 2023 09:09 AM IST
सार
19 मार्च को डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने बाबा व उसके सेवादारों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने डॉक्टर से मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
करौली बाबा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ से मारपीट करने वाले तीन अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए की है। पुलिस जल्द ही इन तीनों से भी पूछताछ करेगी। 19 मार्च को डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने बाबा व उसके सेवादारों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 22 फरवरी को आश्रम में बाबा और उसके सेवादारों ने उन्हें पीटकर कर उनकी नाक तोड़ दी थी। जांच में जुटे विवेचक अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को नोएडा पहुंचकर डॉक्टर के बयान दर्ज किए थे।
इस बीच शनिवार को विवेचक ने डॉक्टर से मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों की पहचान कर ली है। डॉक्टर से मारपीट करने वालों में दिल्ली के हर्ष विहार निवासी आशू दीपक, बर्रा आठ निवासी सार्थक शर्मा और बिहार के तरी मोहल्ला निवासी जयंत कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि डॉक्टर के बयान दर्ज करने के साथ ही तीन अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- संरक्षण के लिए बेटे को राजनीति में उतारने की जुगत में बाबा, एक और घोषणा करके सभी को चौंकाया