Karauli Baba: ठगी का एक और मामला आया सामने, पीड़ित बोला- हवन, पूजन में खर्च कराए दो लाख, न बचा सका मां की जान
करौली बाबा का ठगी का एक और मामला सामने आया है। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी अजय राठौर ने बताया कि कैंसर पीड़ित मां सुषमा को ठीक करने का दावा करके हवन, पूजन के नाम पर दो लाख रुपये खर्च करवा लिए। इसके बाद भी मां की मौत हो गई। बाबा के झूठे आश्वासन से पूरा परिवार आहत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली सरकारी डॉ. संतोष सिंह भदौरिया बीमार और दुखी लोगोंं की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कैसे ठगता है, इसका एक और मामला रविवार को प्रकाश में आया। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी अजय राठौर ने बताया कि कैंसर पीड़ित मां सुषमा को ठीक करने का दावा करके हवन, पूजन के नाम पर दो लाख रुपये खर्च करवा लिए। इसके बाद भी मां की जान नहीं बच सकी।
अजय ने बताया कि उनकी मां को गले में कैंसर था। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। इस बीच यू-ट्यूब चैनल पर करौली सरकार के बारे में सुना। वहीं, इलाके के भी कई लोगों ने मां को लवकुश आश्रम ले जाने की सलाह दी। अजय के अनुसार जनवरी में बीमार मां को परिवार समेत लेकर लवकुश आश्रम पहुंचे। यहां बाबा के गुर्गों ने 2600 रुपये जमा कराकर करौली सरकार से मिलवाया, जिन्होंने कैंसर ठीक करने का दावा करते हुए 11 दिवसीय या एक दिवसीय हवन कराने को कहा।
बाबा ने दिया झूठा आश्वासन
बातों में आकर शुरुआत में नौ दिनों की हवन की प्रति किट 3500 रुपये के हिसाब से खरीदी। इस बीच 14 जनवरी को अचानक मां की हालत बिगड़ी तो बाबा को बताया। आरोप है कि करौली सरकार से मिलने नहीं दिया गया। बाबा के गुर्गों ने बताया कि अगर तुरंत राहत चाहिए तो 1.51 लाख रुपये जमा कराकर हवन करा सकते हैं। रुपये जमा कराकर उसने हवन कराया। इसके बाद देर रात मां की मौत हो गई। अजय के अनुसार बाबा के झूठे आश्वासन से पूरा परिवार आहत हुआ। कचहरी के पास छोले-भटूरे लगाने वाला व्यापारी भी बाबा की ठगी का शिकार हुआ है।
यह भी पढ़ें- करौली बाबा का भौकाल: 20 हथियारों से लैस गैंग के साथ चलता है बाबा, तीन साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य