{"_id":"60e602fb8ebc3ebf4950dd22","slug":"kanshi-ram-awas-marg-will-be-repaired-akbarpur-news-knp6388918135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास मार्ग होगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास मार्ग होगा दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर में कांशीराम आवास को जाने वाली उखड़ी सड़क व अकबरपुर रजबहा मार्ग की मरम्मत 43.30 लाख से कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
अकबरपुर में कांशीराम आवास को जाने वाली सड़क उखड़ गई है। जगह जगह गड्ढे होने से अक्सर वाहन सवार गिरकर चुटहिल होते हैं। वहीं अकबरपुर रजबहा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश में एक तरफ सड़क पर जलभराव हो जाता है। बाइक सवार एक तरफ से ही निकल पाते हैं। इससे कई बार बाइकों की भिड़ंत की आशंका बनी रहती है।
उखड़ी सड़क से हिचकोले खाते आवाजाही से राहगीरों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग ने कांशीराम आवास जाने वाली सड़क मरम्मत के लिए 12.10 लाख और इस मार्ग को जोड़ने वाले अकबरपुर रजबहा की सड़क की मरम्मत के लिए 31.20 लाख का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन
इसकी मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द की यह सड़क दुरुस्त कराई जाएगी। वहीं कांशीराम आवास निवासी कमलेश व अमित ने बताया कि सड़क मरम्मत होने से आवाजाही में सुविधा होगी।
सड़क मरम्मतीकरण के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह पूर्व ही पूरी हुई है। जल्द ही इन दोनों सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा।
- भगवान दास, एक्सईएन, निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग