फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpuria enhance brand identity Kanpur

कनपुरिया पहचान निखारेगा ब्रांड कानपुर

Mon, 15 Dec 2014 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpuria enhance brand identity Kanpur
कानपुर ब्रांड कनपुरिया पहचान निखारेगा। यह शहर के प्रसिद्ध उत्पादों की मार्केटिंग का बड़ा मंच होगा। सफल उद्यमियों और व्यापारियों के सम्मान के साथ ही उन्हें उद्योग - धंधों से जुड़ी तमाम जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

कनपुरिया जायके के साथ मनोरंजन का खजाना भी मुहैया होगा। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने रविवार को ग्रीनपार्क के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान ब्रांड कानपुर का लोगो लांच किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  कानपुर के स्थापित ब्रांड को ख्याति दिलाने के उद्देश्य से 18 से 22 दिसंबर तक मोतीझील में ब्रांड कानपुर का आयोजन होगा। 18 दिसंबर को कानपुर ब्रांड का उद्घाटन मुख्य सचिव आलोक रंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने को इंटरैक्टिव सेशन और स्थानीय कलाकारों का प्रतिभा प्रदर्शन भी होगा। अच्छे उद्यमियों, एक्सपोर्टर और करदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने मोतीझील पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिटी अविनाश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपा अग्रवाल, इंद्र मोहन रोहतगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed