फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur zoo reached two small cubes separated by tigress mother

मां से बिछड़े दो नन्हें तेंदुए पहुंचे कानपुर जू

Sat, 06 May 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur zoo reached two small cubes separated by tigress mother
तेंदुए के बच्चों को दूध पिलाते डॉक्टर

अपने दो बच्चों संग खेत में बैठी मादा तेंदुआ पर उस वक्त संकट आ गया जब अचानक खेत में आग लग गई। बिजनौर के खेत में आग लगने से मादा तेंदुआ की मौत हो गई वहीं उसके दो बच्चे मौत के मुंह से किसी तरह बाहर निकाल लिए गए। वन विभाग ने अब इन नन्हे तेंदुओं को कानपुर जू प्रशासन को सौंप दिया है। यहां इनकी देखरेख डॉ. आरके सिंह की देख में की जा रही है।  

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले बिजनौर में गन्ने के खेत में आग लग गई थी। उस समय मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ बैठी थी। देखते ही देखते मादा तेंदुआ भी आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद उसके दो बच्चे भागते समय सूखे कुएं में गिर गये थे। गांववालों ने किसी तरह नन्हें तेंदुओं को बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। बिजनौर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और दोनो बच्चों को सुरिक्षत बाहर कानपुर प्राणि उद्यान ले आई। इन बच्चों को हर रोज 2-2 घंटे के अंतराल में बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। एक महीने बाद ये बच्चे मांस खाने के लिए तैयार हो पायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed