फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur zoo: 12 wild animals including two tigresses at risk of bird flu, alert issued in zoo

Kanpur zoo: दो बाघिन समेत 12 वन्य जीवों पर बर्ड फ्लू का खतरा, चिड़ियाघर में अलर्ट जारी

Mon, 19 May 2025 01:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: चिड़ियाघर में वन्य जीवों पर बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। वन्य जीवों ने खाना पीना कम कर दिया है। उनका व्यवहार में बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur zoo: 12 wild animals including two tigresses at risk of bird flu, alert issued in zoo
चिड़ियाघर में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में शेर, मोर और ब्राह्मी डक (बतख) की मौत के बाद कई और वन्य जीवों पर बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने खाना पीना कम कर दिया है, जबकि व्यवहार में परिवर्तन नजर आने लगा है। इसमें दो बाघिन पुष्पा और आध्या एक तेंदुआ के साथ बतख, कबूतर सहित 12 जीव शामिल हैं। दोनों बाघिन को अलग अलग बाड़े में क्वारंटीन किया गया है। सभी के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए हैं। चिड़ियाघर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। हर दो घंटे में बाड़ों का निरीक्षण किया जा रहा है। रोज सैनिटाइजेशन शुरू हो गया है। मेन गेट से प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर चिड़ियाघर से आए शेर की तीन दिन पहले मौत गई थी। उसके बाद परिसर में मोर मृत मिला था। दोनों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। शनिवार को आई दोनों की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू का एच 5 एन 1 संक्रमण पाया गया। देर शाम ब्राह्मी डक (बतख) भी मृत पाई गई थी। इसके नमूने जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए।
विज्ञापन


रविवार को चिड़ियाघर में झील, जंगल, हिरन सफारी क्षेत्रों में मृत पक्षियों की तलाश की गई। बाड़ों में भी पक्षियों के व्यवहार पर नजर रखी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी नवेद इकराम ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही पीपीई किट पहन कर बाड़े में जाने के निर्देश दिए गए है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीमें सक्रिय हैं। नगर निगम ने लगातार तीसरे दिन मीट की दुकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur zoo: 12 wild animals including two tigresses at risk of bird flu, alert issued in zoo
सैंपल लेते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
12 दुर्लभ वन्य जीवों के नमूने जांच के लिए भेजे
चिड़ियाघर प्रशासन ने दुर्लभ वन्य जीवों, जिसमें दो बाघिन, एक तेंदुआ के साथ बतख, कबूतर सहित 12 पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे हैं। इनके व्यवहार में परिवर्तन दिखाई दे रहा था। जानवर व पक्षी सुस्त नजर आए। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि जानवर व पक्षी गर्मी की वजह से भी सुस्त हो सकते हैं। एहतियातन इनके नमूने बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे गए हैं।

90 कर्मचारियों की जांच की गई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिड़ियाघर में 90 कर्मचारियों की जांच की। रिपोर्ट से पता चलेगा कि उन्हें वायरस का संक्रमण है या नहीं। शनिवार को भी 26 कर्मचारियों को नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। अन्य सभी कर्मचारियों की 19 मई को जांच होगी।

Kanpur zoo: 12 wild animals including two tigresses at risk of bird flu, alert issued in zoo
चिड़ियाघर में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
200 पक्षियों के लिए नमूने, होगी जांच
पशुपालन विभाग की टीम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर 200 पक्षियों के नमूने लिए। इन्हें बरेली स्थित आइवीआरआई भेजा गया है। बर्ड फ्लू की जांच के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 10 और शहरी क्षेत्र में तीन टीमें सक्रिय हैं। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.आईडीएन चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तक कहीं भी अस्वाभाविक रूप से पक्षियों की मृत्यु, असामान्य स्थिति का पता नहीं चला है।

 

Kanpur zoo: 12 wild animals including two tigresses at risk of bird flu, alert issued in zoo
चिड़ियाघर में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
अपर नगर मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में टीमें सक्रिय
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बर्ड फ्लू के संक्रमण की जांच और रोकथाम के लिए सात अपर नगर मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में 11 प्रशासनिक टीमें बनाई हैं। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त, नगर निगम, पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल हैं। पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, वन विभाग ने भी अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इमरजेंसी के लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

मृत पक्षी दिखे तो कंट्रोल रूम को दें सूचना
पशुपालन विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर - 0512-2535098
स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर - 9695333671
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed