{"_id":"61763aa9ae95a479f34d9889","slug":"kanpur-zika-wing-made-in-hallet-hospital-kit-being-ordered-investigation-in-lucknow-after-getting-symptomatic-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट अस्पताल में जीका विंग बना, मंगाई जा रही किट, लक्षणयुक्त रोगी मिलने पर लखनऊ में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट अस्पताल में जीका विंग बना, मंगाई जा रही किट, लक्षणयुक्त रोगी मिलने पर लखनऊ में जांच
Mon, 25 Oct 2021 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 AM IST
सार
जीका वायरस का एक संक्रमित मिलने के बाद 22 संदिग्ध रोगियों के सैंपल रिपोर्ट आ गई है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच और सैंपल केजीएमयू भेजे हैं।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एयरफोर्स कर्मी में जीका वायरल संक्रमण की पुष्टि के बाद हैलट में जीका विंग बना दी गई है। मैटरनिटी ब्लॉक में जहां कोरोना के रोगी रखे जा रहे थे, वहीं पर 10 बेड जीका रोगियों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि जीका की जांच के लिए किट भी मंगाई जा रही है।
इसके साथ ही मेडिसिन के विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है। डॉ. मौर्या ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मशीनें तो हैं, लेकिन किट नहीं है। किट मंगाकर जांच शुरू कर दी जाएगी। अगर जीका के लक्षणों वाला कोई रोगी आता है तो उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया जाएगा।
विशेषज्ञ रोगी का इलाज करेंगे, बाकी सारी व्यवस्था है। वहीं, उर्सला के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि जीका के लिए अभी हैलट में बेड आरक्षित हैं लेकिन उर्सला में भी पूरी तैयारी है। डॉक्टरों की टीम और दवाओं की व्यवस्था है। रोगी आने पर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

फूड प्वायजनिंग से युवक की मौत, डेंगू के 11 रोगी
फूड प्वायजनिंग से युवक की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही डेंगू के 11 नए रोगी मिले हैं। नगर में डेंगू के 48 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के 14 स्थानों पर लगे कैंप में 36 बुखार के रोगियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं। 239 सैंपल की मलेरिया जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
डेंगू के रोगी गोवा गार्डन, कल्याणपुर, बर्रा, मकनपुर, इलियासपुर, खाड़ामऊ, मझावन और सुरौली में मिले हैं। नगर में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 433 हो गई है। बिधनू के तकसीमपुर में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के रोगी विष्णु (27) की बिधनू सीएचसी पर मौत हो गई। उसके भाई लाल सिंह की हालत गंभीर है।
उसे हैलट रेफर किया गया है। यह माना जा रहा है कि रोगियों को फूड प्वायजनिंग हो गई। घर के अन्य सदस्य हरिओम, शगुन और पूजा का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। रविवार को नगर में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला। नगर में एक एक्टिव कोरोना रोगी है।