फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: youth misdeed with five-year-old girl

Kanpur: खेलते समय खाली प्लॉट में पहुंची पांच साल की बच्ची से युवक ने की हैवानियत, लहूलुहान हालत में घर आई

Sat, 07 Sep 2024 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 10:13 PM IST
सार

Kanpur News: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि मासूम की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur: youth misdeed with five-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर इलाके में शुक्रवार देर शाम पांच साल की मासूम से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची खेलते समय एक खाली प्लॉट में पहुंच गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिठूर क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक परिवार की पांच साल की बेटी एलकेजी में पढ़ती है।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब 7ः30 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेलते हुए पास के एक खाली प्लॉट पर पहुंच गई। वहां पड़े एक तख्त पर बैठ गई। गांव के सत्यम यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची घर आई तो उससे पूछताछ की। इसके बाद उसने सत्यम की करतूत बताई। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गया। बच्ची की मां उसे लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि मासूम की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed