Kanpur: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दर्शन करने गया था मैराज बाबा, शरीर पर चोट के निशान, जांच शुरू
Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में मैराज बाबा के दर्शन करने गए थाना सेन पश्चिम पारा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पहुंची दोनों थानों की पुलिस जांच में जुट गई है।
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में मैराज बाबा के दर्शन करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला और अधिक गंभीर हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का रहने वाला था, जो नौबस्ता क्षेत्र स्थित मैराज बाबा के दर्शन करने गया था। कुछ ही देर बाद उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इससे यह मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि हत्या या मारपीट का प्रतीत हो रहा है। इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अका कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।