फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man hurt by allegation of mobile theft committed suicide

Kanpur: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत युवक ने दी जान, पूर्व पार्षद के दो भतीजों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Kanpur: young man hurt by allegation of mobile theft committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर के पनकी में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रतनपुर कॉलोनी निवासी शिवम (18) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। पिता सरवन सविता का आरोप है कि गंगागंज के पूर्व पार्षद के भतीजे सिद्धार्थ दुबे और चंदन दुबे पिछले 5 दिनों से शिवम पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा उसे परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार शाम सिद्धार्थ, चंदन, देवांश, सोना, मनोज कुमार ने घर में घुसकर शिवम के साथ मारपीट की थी। आहत होकर बुधवार दोपहर शिवम ने घर पर फंदा लगा लिया, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed