{"_id":"633f1bd182253246f42ba263","slug":"kanpur-young-man-hurt-by-allegation-of-mobile-theft-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत युवक ने दी जान, पूर्व पार्षद के दो भतीजों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत युवक ने दी जान, पूर्व पार्षद के दो भतीजों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कानपुर के पनकी में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रतनपुर कॉलोनी निवासी शिवम (18) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। पिता सरवन सविता का आरोप है कि गंगागंज के पूर्व पार्षद के भतीजे सिद्धार्थ दुबे और चंदन दुबे पिछले 5 दिनों से शिवम पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सिद्धार्थ, चंदन, देवांश, सोना, मनोज कुमार ने घर में घुसकर शिवम के साथ मारपीट की थी। आहत होकर बुधवार दोपहर शिवम ने घर पर फंदा लगा लिया, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन