फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man had a heart attack at Central, life saved by giving CPR

Kanpur: सेंट्रल पर युवक को आया हार्ट अटैक, सीपीआर देकर बचाई जान

Mon, 27 Jan 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jan 2025 09:23 PM IST
सार

महाकुंभ से लौटते समय श्रद्धालु की ट्रेन से उतरते ही तबीयत बिगड़ी गई। सेंट्रल पर युवक को हार्ट अटैक आ गया। लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाई।

विज्ञापन
Kanpur: Young man had a heart attack at Central, life saved by giving CPR
सीपीआर देकर बचाई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ से गणतंत्र दिवस के दिन स्नान कर लौटा श्रद्धालु ट्रेन से उतरते ही सेंट्रल के प्लेटफॉर्म पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर गश्त कर रहे जीआरपी प्रभारी के फॉलोवर ने उसे सीपीआर देकर जान बचाई। प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि मैनपुरी निवासी 42 वर्षीय विमल कुमार साथी रवींद्र सिंह के साथ महाकुंभ गए थे। 26 जनवरी की शाम प्रयागराज से वह स्पेशल मेमू से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे।

विज्ञापन




वह ट्रेन से उतरते ही प्लेटफॉर्म पर गिरकर तड़पने लगे। गश्त पर मौजूद सिपाही ने उन्हें सीपीआर दिया तो उनकी छटपटाहट कम हुई। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी मेडिकल टीम संग पहुंचे और विमल को प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस मंगवाई गई, लेकिन वह साथी रवींद्र के साथ रवाना हो गए। रेलवे अधिकारियों ने युवक को हार्ट अटैक आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed