फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man attacked with a chopper intestines pulled out fingers cut off treatment underway at hospital

Kanpur: युवक पर चापड़ से हमला, पेट की आतें बाहर निकली…हाथ की उंगलियां कटीं, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

Sun, 26 Oct 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 04:27 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर विनायकपुर में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने दवा लेने आए युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसकी पेट की आंतें बाहर आ गईं और उंगलियां भी कट गईं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Young man attacked with a chopper intestines pulled out fingers cut off treatment underway at hospital
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के विनायकपुर में शनिवार रात को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने साथियों के साथ दवा लेने आए युवक पर चापड़ से हमला कर दिया। युवक की पेट की आतें बाहर निकली आईं। हाथ की उंगलियां भी कट गई और सिर में 14 टांके आए हैं। गंभीर हालत में उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय घायल के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी।

विज्ञापन

रावतपुर केशवपुरम निवासी नीलम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे बेटे अभिजीत (22) को दवा लेने के लिए भेजा था। वह घर से एक किलोमीटर दूर मां मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह से किसी बात पर विवाद होने लगा। इसके बाद वहां पर बैठे अमर और उसके भाई विजय सिंह, प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी ने बेटे पर चापड़ से हमला कर दिया। नीलम के मुताबिक हमलावरों में प्रिंसराज श्रीवास्तव एक अपराधिक किस्म का व्यक्ति है।

विज्ञापन

जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है युवक
खुद को अधिवक्ता बताता है। काकादेव थाने में रंगदारी और जमीन कब्जाने का मुकदमा भी दर्ज हैं। इसके साथ ही अन्य विवादों में भी उसका है। इन सभी लोगों ने चापड़ से पेट पर वार किया, जिससे  सारी आंते बाहर आ गई। हाथ का एक अंगूठा और एक उंगली भी काट दी। सिर पर हमला किया, जिसके उसके 14 टांके आए हैं। एक तरफ अभिजीत एक निजी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, तो वहीं रावतपुर पुलिस विवाद होने के कुछ ही घंटों के अंदर मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के भाई विजय सिंह की तहरीर पर अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed