फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run

Kanpur: मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को मिलेगी पिंक फीडर सेवा, अजीगो के सहयोग से चलेंगे ई-रिक्शा व ई-ऑटो

Thu, 29 May 2025 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 May 2025 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं का सबसे बड़ा लाभ सुरक्षा से जुड़ा है। इन्हें राइड शेयरिंग एप से सत्यापित की गई महिलाएं चलाएंगी। राइड शेयरिंग एप में जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम लोकेशन, एसओएस बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे। कैशलेस भुगतान का भी विकल्प होगा।

विज्ञापन
Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run
मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को मिलेगी पिंक फीडर सेवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपीएमआरसी जल्द ही मेट्रो स्टेशनों से पिंक फीडर सेवाओं का शुभारंभ करेगा। मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों को आने-जाने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो मिलेंगे। मेट्रो का दावा है कि यह सेवाएं महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती होंगी।

विज्ञापन

शुरुआत में सह सेवाएं अजीगो (ई-रिक्शा, ई-ऑटो) राइड शेयरिंग एप के सहयोग से चलाई जाएंगी। आगे और भी कंपनियां जुड़ सकती हैं। महिला यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह निश्चिंत होकर मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं से किसी भी मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा या ई-ऑटो बुक कर सकेंगी।

विज्ञापन

Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के लिए लाभ
मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं का सबसे बड़ा लाभ सुरक्षा से जुड़ा है। इन्हें राइड शेयरिंग एप से सत्यापित की गई महिलाएं चलाएंगी। राइड शेयरिंग एप में जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम लोकेशन, एसओएस बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे। कैशलेस भुगतान का भी विकल्प होगा।

Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run
कानपुर मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ और आगरा मेट्रो के लिए भी शुरू करेगा सेवाएं
इससे महिला चालकों को रोजगार भी मिलेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार के साथ जल्द ही पिंक फीडर सेवा शुरू होगी। इस पहल से शहर की महिलाएं सशक्त होंगी। यूपीएमआरसी लखनऊ और आगरा मेट्रो के लिए भी यह सेवाएं शुरू करेगा।

विज्ञापन

Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run
कानपुर मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर
मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी स्टेशनों पर सफाई समेत कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। लाइटिंग के साथ ही विशेष सजावट की जा रही है। स्टेशनों के बाहर और रैली स्थल पर पोस्टर, बैनर लगाए जा रहे हैं।

Kanpur Women passengers will get pink feeder service at metro stations e-rickshaws and e-autos will run
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

शहर की संस्कृति और परिवेश को अपने में संजोए है पेंटिंग्स
यात्रियों की जानकारी के लिए पंफलेट, पॉकेट फोल्डर आदि बनवाए गए हैं। पांचों भूमिगत स्टेशनों में दीवारों पर हाथों से सुंदर पेंटिंग बनाई गई है। स्टेशनों पर बने आर्टवर्क की तरह ही यह पेंटिंग भी शहर की संस्कृति और परिवेश को अपने में संजोए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed