फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women passengers will get pink feeder service at metro stations

Kanpur: मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को मिलेगी पिंक फीडर सेवा, महिलाएं ही होंगी चालक

Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को पिंक फीडर सेवा भी मिलेगी। स्टेशनों से अजिगो के सहयोग से पिंक ई-रिक्शा, ई-ऑटो चलेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Women passengers will get pink feeder service at metro stations
पिंक फीडर सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपीएमआरसी जल्द ही मेट्रो स्टेशनों से पिंक फीडर सेवाओं का शुभारंभ करेगा। मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों को आने-जाने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो मिलेंगे। मेट्रो का दावा है कि यह सेवाएं महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती होंगी।
विज्ञापन


शुरुआत में सह सेवाएं अजीगो (ई-रिक्शा, ई-ऑटो) राइड शेयरिंग एप के सहयोग से चलाई जाएंगी। आगे और भी कंपनियां जुड़ सकती हैं। महिला यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह निश्चिंत होकर मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं से किसी भी मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा या ई-ऑटो बुक कर सकेंगी।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए लाभ
मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं का सबसे बड़ा लाभ सुरक्षा से जुड़ा है। इन्हें राइड शेयरिंग एप से सत्यापित की गई महिलाएं चलाएंगी। राइड शेयरिंग एप में जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम लोकेशन, एसओएस बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे। कैशलेस भुगतान का भी विकल्प होगा। इससे महिला चालकों को रोजगार भी मिलेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार के साथ जल्द ही पिंक फीडर सेवा शुरू होगी। इस पहल से शहर की महिलाएं सशक्त होंगी। यूपीएमआरसी लखनऊ और आगरा मेट्रो के लिए भी यह सेवाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर
मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी स्टेशनों पर सफाई समेत कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। लाइटिंग के साथ ही विशेष सजावट की जा रही है। स्टेशनों के बाहर और रैली स्थल पर पोस्टर, बैनर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों की जानकारी के लिए पंफलेट, पॉकेट फोल्डर आदि बनवाए गए हैं। पांचों भूमिगत स्टेशनों में दीवारों पर हाथों से सुंदर पेंटिंग बनाई गई है। स्टेशनों पर बने आर्टवर्क की तरह ही यह पेंटिंग भी शहर की संस्कृति और परिवेश को अपने में संजोए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed