फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women and sick policemen will not go for non-district election duty

Kanpur: गैरजनपद चुनाव ड्यूटी में नहीं जाएंगी महिला और बीमार पुलिसकर्मी, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
सार

पहले चरण में 1000 पुलिसकर्मी, दूसरे चरण में 4000 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाएंगे। तीसरे चरण में कानपुर में मतदान कराने के बाद पूरा फोर्स अगले दो चरणों के लिए रवाना होगा। 

विज्ञापन
Kanpur: Women and sick policemen will not go for non-district election duty
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में महिला पुलिस और बीमार पुलिसकर्मियों को गैरजनपद नहीं भेजा जाएगा। इन पुलिसकर्मियों की तैनाती पुलिस अधिकारियों और दूसरे ऑफिसों में की जाएगी। जिन पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर की जानकारी है, उन्हें चुनाव सेल और जहां से जिले का चुनाव संचालित होगा, वहां ड्यूटी लगाई जाएगी। इन महिला पुलिस और बीमार पुलिसकर्मियों को चुनाव में होने वाले कामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पहले चरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर और हापुड़ के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दूसरे चरण में 4000 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी मेें यूपी के चार जिलों में भेजे जाएंगे। तीसरे चरण में कानपुर में मतदान होना। इस वजह से स्थानीय पुलिस फोर्स कानपुर वापस आ जाएगा। यहां मतदान कराने के बाद पुलिस टीम अगले चरणों के लिए रवाना की जाएगी। इसके बाद ये पुलिसकर्मी सातों चरण का मतदान कराने के बाद लौटेंगे। गैर जनपदों में चुनाव ड्यूटी में 70 फीसदी पुलिसकर्मियों को रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के जिम्मे होगी शहर की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के चलते आने वाले दिनों मेें पुलिसकर्मियों की बड़ी कमी होने वाली है। हालांकि निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कुछ दिन पहले से पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत काम करना शुरू किया था। इसके तहत आम और खास लोगों की मदद से हर चौराहे और हर गली में कैमरे लगाए जा रहे हैैं। इन कैमरों की रिकार्डिंग एक महीने तक रखने के लिए कहा गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन कैमरों से शहर की हालत संभालने में मदद मिलेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम को हाईटेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed