फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman under stress due to son death commits suicide

Kanpur: बेटे की मौत से तनाव में चल रही महिला ने जान दी, अक्सर बेटे को याद कर रोती थी संगीता

Tue, 26 Mar 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2024 10:56 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में तीन साल पहले हुई बेटे की मौत से तनाव में चल रही महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman under stress due to son death commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में तीन साल पहले हुई बेटे की मौत से तनाव में चल रही संगीता देवी (42) ने मंगलवार सुबह साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कल्याणपुर के सत्यम विहार की है। पति विजय और बेटी पूजा घर में बाहर की ओर बने कमरे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि संगीता ने जिस कमरे में फंदा लगाया, वह स्टोर रूम है। संगीता उस कमरे में कब गई, पता ही नहीं चला। बेटी पूजा ने बताया कि सोमवार को होली त्योहार मनाया गया। मां ने परिवार के साथ खाना भी खाया था। इस दौरान हंसी मजाक भी हुआ। अचानक मां के मन में ऐसी क्या बात आ गई, जिससे कदम उठा लिया। यह बात समझ में नहीं आ रही है।

विज्ञापन


अक्सर बेटे को याद कर रोती थी संगीता
परिजनों की मानें तो संगीता अक्सर बेटे को याद करके रोया करती थी। तीन साल पहले इकलौते बेटे की बीमारी से मौत हो जाने के बाद से तनाव में रहती थीं। पति दिव्यांग और मानसिक रूप कमजोर हैं। उनकी भी चिंता रहती थी। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। किराये पर उठी दुकानों से ही खर्च चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed