{"_id":"6013a6b48ebc3e332851bf18","slug":"kanpur-woman-dies-in-collision-with-dumper-vehicle-burnt-in-front-of-police-uproar-for-one-and-a-half-hours-eight-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला की डंपर की टक्कर से मौत, पुलिस के सामने फूंके वाहन, डेढ़ घंटे चला बवाल, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला की डंपर की टक्कर से मौत, पुलिस के सामने फूंके वाहन, डेढ़ घंटे चला बवाल, आठ गिरफ्तार
Fri, 29 Jan 2021 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: बिधनू में पुलिस के वाहन फूंके, डंपर में लगाई आग
- फोटो : amar ujala
कानपुर में खनन में लगे डंपर से बिधनू में कुरिया चौकी के सामने हुई महिला की मौत के बाद डेढ़ घंटे तक बवाल चला। आक्रोशित भीड़ ने तीन डंपरों में आग लगा दी। पुलिस कर्मियों व राहगीरों पर पथराव किया। चौकी पर कब्जा कर तीन बाइकें फूंक दीं। फोर्स पहुंचने के बाद भीड़ भीड़ तितर-बितर हुई।
इलाके में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। एसपी ग्रामीण समेत अन्य अफसर देर रात तक चौकी में मौजूद रहे। गुरुवार शाम करीब छह बजे हादसा हुआ। घटनास्थल से घुरुआखेड़ा गांव महज तीन से चार सौ मीटर की दूरी पर है। लिहाजा बीस से तीस मिनट में पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।
ग्रामीण पुलिस पर आरोप लगाकर डंपर मालिक व चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मी इसके विरोध में आ गए। इस पर पुलिस से झड़प के बाद बवाल बढ़ता चला गया। भीड़ ने डंपरों, चौकी व पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। कई राहगीर चुटहिल भी हुए।
विज्ञापन
चौकी में खड़ी पुलिस की दो बाइकें फूंक दी। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। फोर्स के पहुंचने के बाद ग्रामीणों को खदेड़ा गया। करीब तीन घंटे बाद यातायात फिर से बहाल हो सका। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। बवाल करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।