फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman dies after falling from third floor due to loss of balance

Kanpur: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का किया अंतिम संस्कार

Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman dies after falling from third floor due to loss of balance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पनकी एफ ब्लाॅक में मकान की तीसरी मंजिल पर कपड़े फैला रही महिला का संतुलन बिगड़न से वह नीचेे जा गिरी। हादसे में उसकी माैके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मूलरूप से रेउना के दुरौली गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा पत्नी सीमा (40) और दो बेटियों अंकित व गुनगुन के साथ पिछले दो साल से पनकी एफ ब्लॉक निवासी रामचंद्र तिवारी के मकान में किराये पर रहते हैं।

विज्ञापन


अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह सीमा तीसरी मंजिल पर खुली छत पर कपड़े फैला रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ जाने पर वह नीचे जा गिरीं। आवाज सुनकर दोनों बेटियों के साथ वह मकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने पत्नी को लहूलुहान हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की लिखित सूचना देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed